मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छपरा मे डबल डेकर फ्लाईओवर की नींव रखेंगे आज , सांसद रूडी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
छपरा (सारण): बुधवार को छपरा के पुलिस लाइन मे लगभग 12 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डबल डेकर फ्लाईओवर का नींव रखेंगे। लगभग 441 करोड़ की लागत से बनने वाले डबल डेकर फ्लाईओवर मे केन्द्र सरकार 240 करोड़ रूपये राज्य सरकार को मुहैया करायेगी। लगभग 4 किलोमीटर लम्बी औऱ साढ़े पांच मीटर चौड़ी डबल डेकर फ्लाईओवर बनने से सारण प्रमंडल के लोगों को यात्रा मे सुगमता होगी । इस को 2022 तक पुरा करने की जिम्मेवारी बिहार राज्य पुल निर्मान निगम को दी गई है।शिलान्यास के इस मौके पर बिहार सरकार के कई मंत्रीयों के साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी भी शिरकत करेंगें। स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने मंगलवार को पटना मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर इस कार्यं को अंजाम तक पहुंचाने की दिशा मे रुचि रखने के लिये नीतीश कुमार को आभार जताया था। इस मौके पर सांसद के साथ जदयू के वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप , पूर्व विधायक कृष्ण कुमार मंटू औऱ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राकेश कुमार सिंह भी साथ थे।