बेतिया – बगहा:–पटना मौर्या होटल में हुआ नगर परिषद समस्याओं पर चर्चा

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
स्ट्रीट लाइट एलईडी नेशनल प्रोग्राम में माननीय मंत्री नगर विकास आवास विभाग श्री सुरेश कुमार शर्मा जी एवं प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास विभाग श्री चैतन्य प्रसाद जी और जोनल मैनेजर ईईएसएल श्री प्रभात कुमार जी की उपस्थिति में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड एवं नगर निगम और नगर परिषद बिहार सरकार के बीच सेवा स्तर पर इकरारनामा पर हस्ताक्षर आज दिनांक 6 फरवरी 2018 को पटना मौर्या होटल में हुआ l

जिसमें सभापति नगर परिषद बगहा मोहतरमा जरीना खातून साहिबा, सभापति नगर परिषद बेतिया श्रीमती गरिमा देवी शिकारीया जी, सभापति नगर परिषद नरकटियागंज श्री राधेश्याम तिवारी जी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बगहा श्री कपिल देव प्रसाद यादव जी, सभापति प्रतिनिधि नगर परिषद बगहा, जनाब फिरोज आलम साहब, सशक्त स्थाई समिति नगर परिषद बगहा, जनाब जुगनू आलम साहब की गरिमाई उपस्थिति रही l मार्च 2018 के बाद से नगर परिषद बगहा में एक से 35 वार्ड तक के समस्त पोलो का सर्वे ईईएसएल द्वारा शुरू कर दिया जाएगा l उसके बाद सभी पोलो पर स्ट्रीट एलईडी लाइट लगेगी l

इस बार स्ट्रीट लाइट LED का जो टेंडर हु, आ है l वह पूरे पारदर्शिता के साथ बिहार के नगर निगम, नगर निकाय, नगर परिषद, नगर पंचायत का एक साथ इकरारनामा पर हस्ताक्षर हुआ है l जिस कंपनी के साथ टेंडर हुआ है, वह पहले से ही भारत सरकार के साथ एग्रीमेंट कर रखा है l और इसका रेट सभी कंपनियों से आधे रेट पर है l और साथ ही कंपनी ईईएसएल 7 साल के लिए मेंटेनेंस का एग्रीमेंट किया है l अगर मेंटेनेंस में कोई भी कोताही होती है, तो हमारा नगर परिषद स्वतंत्र है पेमेंट रोकने के लिए, फाइनल पेमेंट कंपनी को 7 साल बाद किया जाएगा




Recent Comments