बेतिया – बगहा वाल्मीकि नगर एन एच 28 पर दिखा बाघ ,आमजन में भय व्याप्त

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार:–
बेतिया।वाल्मीकि नगर में सड़क पर बाघ होने के की खबर जंगल मे आग की तरह फैल रही है।स्थानीय ग्रमीणों व उक्त मार्ग से आने जाने वाले राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है।लोग एक दूसरे से पता कर आते जाते दिखाई दे रहे है।विदित हो की शुक्रवार संध्या आठ बजे वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व जंगल से निकल कर यन. यच. पार करते बाघ को वीडियो किसी ने वायरल किया है ।वीडियो वायरल होने के बाद से जितनी मुँह उतनी बातें हो रही है।लोग किसी बहुत बड़ी अनहोनी घटना सोच भयभीत है ।हलाकि इसकी पुष्टि आधिकारिक तौर पर समाचार प्रेषण तक नही हो पाया है।फिर भी इसे अनसुना भी नही किया जा सकता ।इसके पहले भी कई बार खुलेआम बाघ को बिचरण करते ग्रामीणों ने देखा है।