बेतिया – बगहा:- महिला पर्यवेक्षिकाओं व सेविकाओं की बैठक हुई सम्पन्न।

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
बगहा (06 अगस्त2018) – बगहा प्रखण्ड एक के सभा भवन में महिला पर्यवेक्षिकाओ व सेविकाओं की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता बगहा एक प्रखण्ड के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशिभूषण सुमन ने किया। बैठक में उन्होंने कहा कि आईसीडीसी बिल ससमय जाम करने का आदेश दिया गया।और किसी भी दलाल या अन्य व्यक्तियों को रुपया नही देना हैं। आंगनबाड़ी केन्द्र को ससमय संचालित करना हैं। प्रधानमंत्री मातृत्व बन्धन योजना व मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत सभी सेंटरों पर प्रतिदिन प्रति 10 फॉर्म जमा कराना है।और 11-14 वर्ष कन्याएं जो स्कूल नही जाने वाली सख्यांक रिपोर्ट आधार सहित जमा करना हैं।।वही सेविकाओं द्वारा पोषाहार को नही उठाने व टीएचआर वितरण नही करने का ज्ञापन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को दिया गया।तथा सेविकाओं ने बताया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा सेविकाओं का शोषण किया जाता हैं। जनप्रतिनिधि से लेकर अन्य निरीक्षण पदाधिकारियों के द्वारा आंगनबाड़ी जांच के क्रम और टीएचआर जांच के क्रम में सेविकाओं को धमकाया एवं रुपए की उगाही की जाती है।मौके पर महिला पर्यवेक्षिका शिल्पा सिंह,अर्पणा कुमारी,गीता कुमारी,रंजना कुमारी, सावत्री कुमारी एवं आंगनबाड़ी सेविका शांति देवी, रेखा देवी,सन्तोषी देवी, रुचि देवी सहित दर्जनो आंगनबाड़ी सेविका मौजूद रही।