दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज दिनांकः 06.02.2018 को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, जिला शाखा द्वारा मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, सरिसवा बाजार में बाढ़ पीड़ितों के बीच कम्बल वितरण किया गया। सचिव जगमोहन कुमार ने बताया कि कम्बल वितरण एसबीआई लाईफ इंश्योरेन्स कम्पनी लिमिटेड द्वारा प्राप्त आर्थिक सहयोग से किया जा रहा है। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए एसबीआई लाईफ इंश्योरेन्स के वरीय शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रेसपॉन्सिबीलिटी) के तहत यह कार्यक्रम हो रहा है। हमारी कंपनी इसके तहत कई सामाजिक व मानवीय कार्यक्रम करती है। कार्यक्रम में रेड क्रॉस आपदा राहत समिति के सह संयोजक लाल बाबू प्रसाद, कार्यक्रम संयोजक अब्दुल सत्तार शाह, आजीवन सदस्य क्षितिज व्यास आदि की सक्रिय उपस्थिति रही।





Recent Comments