बेतिया – बगहा:– जिला जदयू की बैठक आज जिलाध्यक्ष कैलाश बैठा की अध्यक्षता में सम्पन्न
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:–
जिला जदयू की बैठक आज जिलाध्यक्ष कैलाश बैठा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रदेश संगठन सचिव भीष्म साहनी भी बैठक में उपस्थित रहे। सबने यह विश्वास जताया कि दहेजप्रथा और बाल विवाह के खिलाफ 21 जनवरी को आयोजित मानव श्रृंखला ऐतिहासिक होगा। बैठक में मानव श्रृंखला की सफलता के लिए हर एक किलोमीटर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं की जवाबदेही तय की गई। साथ ही, हर दो से तीन किलोमीटर पर सेक्टर प्रभारी के रूप में जिला के नेताओं को लगाया गया है जो श्रृंखला की मॉनिटरिंग मे प्रशासन का सहयोग करेंगे। श्रृंखला की कोई कड़ी टूटे नहीं इसका ध्यान रखने और लोगों को जागरूक कर इस महाअभियान में कतारबद्ध होने का अनुरोध करने का निर्देश कार्यकर्ताओं को दिया गया बैठक में जदयू नेता राकेश सिंह, दयाशंकर सिंह, कैलाश प्रसाद, श्यामबिहारी गुप्ता, नन्दकिशोर राम, मुस्ताक अहमद, इम्तेयाज़ अहमद, संजय राय, सुरेंद्र उराँव, संजय मिश्रा, राजेश्वर राव, मुरारी चौधरी, फ़ैयाज़ अहमद, उमेश पटेल, विनोद पटेल, सुदर्शन चौधरी, हरिनारायण सहनी, जीतन जायसवाल, एहतेसामूल हक, लालबाबू चौधरी, अशोक पांडे, ब्रह्मा चौधरी, विशुन सहनी आदि उपस्थित रहे।
बैठक के पूर्व एसडीएम कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बाद जनप्रतिनिधि गण के साथ भी अनुमंडल पदाधिकारी ने इस सम्बंध में बैठक की।




Recent Comments