बेतिया – बगहा:– नौरंगिया :- शराब पीने के आरोप मे तीन गिरफ्तार।     
                        
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प.च बिहार:– 
नौरंगिया:- बगहा पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार गुप्ता के आदेश पर शराबियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे नौरंगिया पुलिस ने   संध्या पहर तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि थाना क्षेत्र धोबहां पुल के पास वाहन जाँच के क्रम मे रामप्यारे चौधरी पिता राजा चौधरी व कुबेर सहनी पिता दीनानाथ सहनी दोनो साकिन रामपुर और राजेश सहनी पिता सूनर सहनी साकिन जमुना धिरौली थाना लौकरीया जिला प.चम्पारण को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने ने बताया कि तीनो को मेडीकल जाँच के उपरान्त शराब कि पुष्टी होने पर कांड संख्या 05/18 धारा 37/6 दर्ज कर वृहष्पतिवार को न्यायीक हिरासत के लिए बेतिया भेज दिया गया।