बेतिया – बगहा:– कर्मभूमि जीविका महिला संकुल संघ का हुआ गठन

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा पश्चिमी चंपारण बिहार:–
बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही जीविका परियोजना बगहा 2 के द्वारा प्रखंड के हरनाटांड़ पंचायत के बेसिक स्कूल के प्रांगण में कर्मभूमि जीविका संकुल संघ का गठन किया गया.जिसमें छ: पंचायत हरनाटांड़, बलुआ छतौल ,देवरीय तहेअनवा, महुअवाँ, कटहरवा,भड़मी,बकुली पचगांवा, के 175 समूहों के 2100 महिलाओं को मिलाकर संकुल संघ का गठन किया गया। यह संकुल संघ सभी सदस्यों की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी योजनाओं से जुड़ाव करने की काम करेगी। जिसमें बकरी पालन, मुगीं पालन, मनरेगा, कृषि, पेंशन योजना, शौचालय एवं अन्य योजनाओं से जुड़ाव कराने पर कार्य करेगी।
अब महिला आत्मनिर्भर होगी और अपनी सहायता स्वयं करेगी। संकुल संघ के गठन के अवसर पर जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक श्री ब्रजेश कुमार सामुदायिक समन्वयक मो० अमीरुल होदा एवं कुमार समरेंद्र लेखापाल श्रीमति नीला कुमारी सामुदायिक सगठन श्री हेमा देवी के अलावा 200 से अधिक जीविका दीदियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।




Recent Comments