दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

बेतिया l नगर के स्वा बाबू चौक पर अवैध वसूली को लेकर टेंपो चालकों ने किया प्रदर्शन मामला नगर परिषद के द्वारा निबंधित ठेकेदार की गुरुद्वारा अवैध वसूली का बताया जाता है कि यह वसूली आए दिन वहां पर रसीद काट रहे लोगों के द्वारा जबरदस्ती किया जा रहा है मोहम्मद अरमान ने बताया कि नगर परिषद का टैक्स 25 रुपैया और बेतिया राज का प्रति टेंपो प्रतिदिन 13 रुपैया उसके बावजूद भी वहां पर रसीद काटते हुए ठेकेदार के गुर्गे कर्मियों के द्वारा टेंपू से प्रति 10 रुपैया और बैटरी वाला टेंपो से पांच रुपैया जबरदस्ती वसूलते हैं नहीं देने पर मारने और टैंपू नहीं चलाना चलने का धमकी देते हैं जिसको लेकर टेंपू चालक भयभीत हैं इसी मामलों को लेकर टेंपो चालकों में काफी आक्रोश में हैं प्रदर्शन करने वाले का टेंपू चालक में मोहम्मद शमशाद ;राजकुमार ;मोहम्मद अरमान ;वसीम ;जितेंद्र कुमार सोनी ;नसीम !किशन तिवारी ;मदन सोनी आशीष तिवारी आदि ने प्रदर्शन किया अगर इसमें सुधार नहीं किया जाता है तो आंदोलन के भी मूड में है !

बेतिया l मंगलवार के दिन मोबाइल चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार उक्त बातों की जानकारी देते हुए सुदीन बेसरा; रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार के दिन 752 59 ट्रेन पकड़ने आए लौरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी ऋतिक कुमार पाठक के पैकेट से मोबाइल चोरी करते हुए धर दबोचा गया! उसके पास से चोरी का मोबाइल भी पकड़ा गया जिसे ऋतिक कुमार पाठक के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया; जिसकी पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के बानु छापर दो सैंया टोला निवासी राहुल कुमार पिता स्वर्गीय लक्ष्मण पटेल के रूप में हुई आगे श्री बेसरा ने बताया कि गुप्त सूचना मिल रहा था कि स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा है जो रंगे हाथों पकड़ा गया इतना ही नहीं ऐसे संदिग्ध लोगों के लिए सिविल ड्रेस में कई पदाधिकारी स्टेशन परिसर पर लगाए गए हैं जिससे ऐसे करने वालों पहचान की जा सके!