बेतिया – नौतन:– मानव चैन को ले जदयू जिला कार्यकारिणी कि बैठक

न्यूज इनपुट मदन सिंह नौतन (प. चं) बिहार :–
नौतन — दहेज-प्रथा और बाल विवाह जैसे समाज मे फैली कुरीति के खिलाफ 21 जनवरी को मानव श्रृंखला चैन मे अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेकर बिहार सरकार के मुखिया नीतीश कुमार के अभियान को सफल बनाये।उक्त बातें जगदीशपुर बेतिया-अरेराज रोड में कर्पूरी आश्रम के प्रांगण मे आयोजित जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक मे पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद महतो ने रविवार को कही। बैठक मे संगठन के मजबूती के साथ सीएम के काफिलें पर हुये रोडेबाजी को राजद कार्यकर्ताओ की साजिश बताया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने इसकी कड़ी निंदा की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुऐ जिला प्रवक्ता अनिल झा ने बताया कि पार्टी के मजबूती हेतु मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना को जन-जन पहुँचाने का काम अब हम सभी कार्यकर्ताओ का लक्ष्य होना चाहिऐ। साथ ही महिला सशक्तिकरण,दलित उत्थान कार्यो और मानव श्रृंखला बनने वाले रूट चार्टो से कार्यकर्तोओ को अवगत कराया गया। जदयू प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी दीपक पटेल ने बैठक के दौरान मानव श्रृंखला को ऐतिहासिक बनाने कि अपील की। साथ ही घर-घर जाकर लोगों को 21 जनवरी को मानव चैन मे शामिल होने के लिऐ जागरूक करने के भी बात कही। बैठक को पूर्व विधायक प्रदीप सिंह,महिला जदयू जिलाध्यक् मधू सिंह,राजन मिश्र,नन्दकिशोर चौधरी आदि लोगों ने संबोधित किऐ। इस मौके पर अजय कुमार कुशवाहा,नन्दकिशोर कुशवाहा,अनील कुमार,अरविन्द मणि तिवारी,विजय राउत,भगत पटेल,अशोक पटेल,वीर महतो,अखिलेश आजाद,मोतिलाल राम,सुरैया सहाब,रामदेव महतो,शम्भू शरण शुक्ल,रिजवान अंसारी,डाक्टर डीपी चौधरी,हरेन्द्र सिंह,शतरूधन कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे। बैठक के तत्पश्चात बाद जदयू द्वारा मकर सक्रांति के अवसर पर दही-चिउड़ा भोज का भी आयोजन किया गया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ ने 02 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर पूर्वाभ्यास भी बेतिया-अरेराज रोड मे किया गया ।।




Recent Comments