बेतिया – नरकटियागंज छात्र संघ के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज़
न्यूज इनपुट अर्जुन भारतीय नरकटियागंज प .च बिहार :– नरकटियागंज के टी.पी.वर्मा कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान मौसम की भांति शिखर की चढ़ने लगा है. अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कौंसिलर काउंसिलर पद के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, छात्र जदयू, एन एस पी, छात्र राजद और अन्य छात्र संगठन के अलावे विभिन्न संगठन के विक्षुब्ध छात्र नेता चुनाव लड़ने का बिगुल फूंक चुके हैं।
जिसको लेकर छात्र संगठनों में अफरा तफरी का माहौल है. मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शशि कुमार सिंह, छात्र जदयू के आदित्य सिंह, निर्दल कृष्ण मुरारी और गठबंधन (छात्र राजद, एनएसयुआई, आप) के शिबू के बीच चुनावी दंगल होगा.




Recent Comments