दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
खेलने गई एक बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गई।घटना मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बस्टा गांव की है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि बास्ठा गांव के पश्चिम बहने वाली कोदई नदी में डूब कर ढाई साल की बच्ची की मौत हो गयी। घटना सोमवार की शाम की बताई जाती है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बास्ठा गांव निवासी मोहम्मद सोहराब की ढाई साल की पुत्री शाहिस्ता परवीन बच्चों के साथ नदी के तट के तरफ खेलने गयी थी। खेलने के दौरान ही शाइस्ता परवीन का पैर फिसल गया। जिसके कारण वह गहरे पानी में चली गयी,हो हल्ला होने पर ग्रामीण पहुंचे तब तक शाइस्ता परवीन की मौत हो चुकी थी। इस घटना से मृत बच्ची के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना को लेकर गांव में शोक का माहौल है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु बेतिया भेज दिया है। मैनाटांड़ थानाध्यक्ष राम विनोद सिंह ने बताया कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।