दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
शहर के अस्पताल रोड निवासी नसीम अहमद को कतिपय तत्वों ने रॉड से मारकर घायल कर दिया है। उनका इलाज एमजेके अस्पताल में हो रहा है। नसीम एमजेके मेडिकल कॉलेज में गार्ड का काम करते हैं। मामले में नसीम ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि नसीम के बयान पर बदरूजमा, रफीकुलजमा, आसिफ इकबाल, समीर इकबाल, मोहम्मद दानिश साफिक रफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नसीम ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि आरोपियों को संदेह हो गया है कि उसके इशारे पर मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए उनका दुकान उजाडा जा रहा है। इस से खार खाए आरोपी उसके घर पर आकर गाली गलौज करने लगे मना करने पर रॉड से मार कर घायल कर दिया.