
छपरा। जिला पदाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि दुखद हैदराबाद अग्नि कांड में मृत हुए सारण के आठ निवासियों का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को जिला प्रशासन के द्वारा सुपुर्द कर दिया गया है। साथ ही उनके परिजनों के खाते में मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए दिए गए अनुग्रह अनुदान की राशि के रूप में दो लाख रुपए उनके आश्रितों के खातों में हस्तांतरित कर दिया गया है।




Recent Comments