बेतिया:- डा० हैनिमैन साहब के 262 वे जन्मदिन के अवसर पर विश्व होमियोपैथी दिवस का किया गया आयोजन

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 10-04-2017 को दोपहर 3 बजे से बेतिया रेड क्रौस भवन स्थित सभागार में HMAI यूनिट प० चम्पारण एवं होमियोपैथिक दवा विक्रेता संघ प० चम्पारण के संयुक्त तत्वावधान में डॉ० हैनिमैन साहब के 262 वे जन्मदिन के अवसर पर विश्व होमियोपैथी दिवस का आयोजन किया गया ।सभा की अध्यक्षता डा पारस प्रसाद द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेड क्रौस सोसायटी के चेयरमैन मा० जगदीश केशान जी थे ।

सभा में डॉ०संतोष कुमार एवं डा ए एन तिवारी द्वारा डा हैनिमैन के जीवनी पर प्रकाश डाला गया ।सभा को डॉ० सुतापा श्री एवं डा० मुकेश कुमार द्वारा भी संबोधित किया गया ।अध्यक्षीय भाषण डा पारस प्रसाद तथा धन्यवाद ग्यापन सचिव डॉ०संजय कुमार के द्वारा किया गया ।सचिव डा संजय कुमार ने आगामी अक्टूबर में एक जिला स्तरीय सेमिनार बेतिया में आयोजित करने का संकल्प लिया ।

सभा में डॉ० दिपक कुमार श्रीवास्तव, डॉ० अरविंद कुमार, डॉ० परवेज ,डॉ०नेसार आलम ,डॉ० जगरनाथ प्रसाद, डॉ ओम प्रकाश, डॉ० नन्दलाल प्रसाद, डॉ शब्बीर अहमद, डॉ प्रकाश पवित्रन, सहित दवा विक्रेता संघ के मनोज कुमार गुप्ता, सुभाष कुमार, राकेश कुमार, संदीप कुमार जायसवाल, पप्पू कुमार जायसवाल, संजीव कुमार गुप्ता, चंदन कुमार इत्यादि उपस्थित थे॥




Recent Comments