सारण :युवा ब्राह्मण चेतना मंच द्वारा ढोढनाथ मंदिर परिसर मे होली मिलन समारोह

छपरा
रविवार को युवा ब्राह्मण चेतना मंच छपरा जिला इकाई के तत्वावधान में जनता बाजार के ढोढनाथ मंदिर परिसर मे होली मिलन समारोह का सारण जिला प्रभारी स्वामी संदीपाचार्य एवम् पं0 धीरज पाण्डेय के द्वारा भव्य आयोजन किया गया। जिसमें संयोजक डाॅ0 सुभाष पाण्डेय,जिला प्रभारी आचार्य पं0सजय पाठक ,जिलाध्यक्ष पं0श्यामसुंदर मिश्रा सम्मिलित हुए।लहलादपुर एवम् एकमा प्रखंड सहित आसपास के विभिन्न गांवों के सैकड़ो गणमान्य विप्र गणों ने बाबा ढोढनाथ के जयकार के साथ होली गीतों का गायन कर वातावरण को होलीमय कर दिया।साथ ही वीर रस,हास्य रस एवम् श्रृंगार रस के लोकगीतों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।मंच के संयोजक डाॅ0सुभाष पाण्डेय ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा पीढ़ी को विलुप्त हो रही संस्कृति से अवगत कराया जा रहा है जिससे भारतीय सभ्यता एवम् संस्कृति का संरक्षण एवम् संवर्धन हो सके।जिलाध्यक्ष पं0श्यामसुंदर मिश्रा ने लहलादपुर प्रखंड इकाई को आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।मुख्य रूप से पं0 मुन्ना मिश्र,पं0 घनश्याम मिश्रा,पं0विजय तिवारी,पं0राजकिशोर पाण्डेय,पं0निर्मल पाण्डेय,पं0सुनील मिश्रा,पं0संजव कुमार चतुर्वेदी,पं0सुशील कुमार पांडेय,पं0अभिजीत प्रताप तिवारी,पं0प्रिन्स कुमार चौबे सहित कई गणमान्य विप्रों ने संबोधित किया।




Recent Comments