योगापट्टी:-दो वारंटी गिरफ्तार 
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापट्टी प्रखंड के शनिचरी पुलिस ने छापेमारी कर रविवार की रात दो वारंटीयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के बकुचिया गांव के उपेन्द्र साह पिता झकड़ साह  और लकड़ साह पिता गणेश साह  बताये जाते है । थाना के थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा  ने बताया कि दोनो वारंटी बहुत दिनो से फरार चल रहे थे । जिसको गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया ।