*अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद की जिला स्तरीय बैठक सुपौल में आयोजित*
👉भेदभाव मुक्त समाज बनाने की आवश्यकता:-राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप शर्मा मुम्बई से पहली बार सुपौल पधारे जिसका स्वागत अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद सुपौल के अध्यक्ष मिलाप चंद्र जैन ने किया। सभा की अध्यक्षता मिलाप चंद जैन ने की, वहीं मंच संचालन उमेद जैन ने की।
 राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप शर्मा ने अपने सम्बोधन में मानवाधिकार आयोग पर प्रकाश डाला। कहा कि देश मे मानवाधिकार आयोग की स्थापना 1993 में हुई और इसका मुख्य उद्देध्य है कि सबको अपना अधिकार पूर्ण रूप से प्राप्त हो। हमारी कानून व्यवस्था में सरकार को सुधार लानी चाहिए क्योंकि 30 से 40 प्रतिशत जजों की नियुक्ति नहीं होने के कारण 5 सालों में मिलने वाली न्याय 15 सालों में मिलती है। सरकार को जल्द से जल्द जजों की नियुक्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने अंदर ये भावना जागृत करे कि दहेज़ ना ले। समाज में समानता का अधिकार होना चाहिए धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं होनी चाहिए हर धर्म के लोग समाज में जी सके। 
श्री शर्मा ने कहा कि  हम भेदभाव मुक्त समाज बनाना चाहते है। भ्रूण हत्या, विधवा पेंशन, बाल मजदूरी, महिला उत्पीडन आदि कई ऐसे विषय हैं जिस पर ध्यान देने एवं कार्य करने की जरूरत है।  साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा संगठन 2014 में से देश के 17 राज्यों में निरन्तर काम कर रही है।
बैठक में जिलाध्यक्ष मिलाप चंद्र जैन, मनीष आनंद, उमेद जैन, केशव प्रसाद अग्रवाल, संजीव चौधरी, राजेश मोहन, विष्णु अग्रवाल, एस एन झा, मातादीन अग्रवाल आदि ने बैठक को सम्बोधित किया एवं मानव के अधिकार पर प्रकाश डाला। इस बैठक अशोक चौधरी, रतन झा, धर्मेंद्र कुमार धीरज, प्रमोद विस्वास, मनीष कुमार, सूरज कुमार, डॉ राजा राम गुप्ता सहित जिले भर से आये दर्जनों लोग मौजूद थे।