बेतिया – गौनाहा:– *सामुहिक रूप से दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करते हुऐ दोनो युवको को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल ।*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* लौरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव की एक महिला का अपहरण कर मेधौली नहर चौक के समीप टेंपो चालक एवं उसके एक साथी द्वारा सामूहिक रुप से बलात्कार करने का एफआईआर पीड़ित महिला के बयान पर गौनाहा थाने में दर्ज किया गया है । पिडीत महिला का ससुराल लैरीया थाना क्षेत्र के जमुनिया में है । जहां से वह साठी होते हुए बगहा जाने के लिए नरकटियागंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी । पहले से स्टेशन पर मौजूद मौजे माधोपुर गांव निवासी समसुद्दीन मियां का लडका जनक मियां उर्फ मुन्ना मियां ने उक्त महिला को बगहा पहुंचाने के नाम पर उसे मेधौली नगर चौक पर लाया फिर वहां अपने एक दोस्त नरेश साह को बुलाया जो अपने बहन के घर मौजे माधोपुर गांव आया था । दोनो ने उसे अपने साथ नाहर चौक से पूर्व करीब डेढ़ सौ मीटर दुर मुंह बांध कर ले गए जहां दोनों उसके साथ बारी-बारी से अपना मुंह काला किया । पुनः मेंधौली चौक लाकर उस महिला को अपने टैंपू में बैठाया । महिला के साथ एक सात साल का बच्चा भी था जो अपना घर उत्तर प्रदेश के खड़ा बता रहा है जिसका नाम है कनई राम तथा पिता का नाम बिकाऊ राम है । विदित हो कि इसी बीच गौनाहा पुलिस की गश्ती दल मेधौली चौक पर पहुंची जहां बेतिया से कैदी पहुंचाकर चार चौकीदार पहले से ही मेधौली चौक पहुंचकर गश्ती दल का इंतजार कर रहे थे । पुलिस की गश्ती दल की गाड़ी देख टैंपू चालक पिडीत महिला एक बच्चा तथा अपने सहयोगी के साथ दक्षिण दिशा की तरफ टेंपु ले कर भागने लगा । पुलिस को शक हुआ तो टेंपु का पीछा कर चालक को पकड़ा उससे पूछताछ किया गया तो वह घबरा गया तथा अनाप-शनाप बात करने लगा । पुलिस टेंपो सहित सभी को गौनाहा थाना लेकर पहुंची जहां सभी को पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया । महिला ने टेंपो चालक व उसके मित्र द्वारा सामूहिक रूप से बलात्कार करने की पुष्टि की । टेंपो चालक मुन्ना तथा उसका दोस्त लौरिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव निवासी नागेश साह जिस ने संयुक्त रूप से बलात्कार करने की पुष्टि की है । महिला अपना नाम रोशनी खातून बताती है जो जमुनिया गांव निवासी नूरुल आलम की पत्नी है बगहा उसका ननिहाल है ।
इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामायोध्या पासवान ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर दोनों युवको को जेल भेजा जा रहा है । तथा अग्रसर कार्रवाई की जा रही है कतिपय लोग उक्त महिला को मानव तस्कर बता रहे हैं उसके साथ जो बच्चा है उसके बारे में महिला वह दोनों युवकों को कोई जानकारी नहीं है थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में पुछताछ की जा रही हैं ।