बेतिया – गौनाहा:– *शेख मुस्तफा हत्याकांड में दो हफ्ते बाद भी गिरफ्तारी नही होने के कारण पुरा परिवार करेगा थाना के सामने आत्मदाह*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* शेख मुस्तफा के परिजनों ने सहोदरा थाना को एक आवेदन देते हुऐ 14 फरवरी 2018 को थाना के सामने आत्मदाह करने की बात कही है ।

शेख मुस्तफा की हत्या हुऐ लगभग दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी हत्यारे के गिरेबान तक पुलिस की हाथ नही पहुंच सकी है । जिससे आक्रोशित हो मृतक के पुरे परिजन सहोदरा थाना के सामने आत्मदाह करने के लिए थाना को एक आवेदन दिये है ।
विदित हो कि 30 जनवरी 2018 को अज्ञात अपराधियों के द्वारा शेख मुस्तफा को ऐशा का नमाज आदा करते समय गर्दन पर गोली मार हत्या कर दि गई थी ।
हत्या के बाद मृतक के परिजनो के द्वारा थाने में एक आवेदन देकर मुख्य रूप से बारह लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया गया था ।
लेकिन दो हफ्ते बित जाने के बाद भी हत्यारा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है ।
इधर थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता का कहना है कि नामजद अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिऐ छापेमारी जारी है । जल्द ही हत्यारा पुलिस के गिरफ्त में होगा ।