एसपी ने औचक निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से गायब,
तीन सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
– पचरुखी, दरौंदा, महाराजगंज थाने के निरीक्षण के बाद पेट्रोल पंप मालिक से लूट की घटना को जायज लेने पहुंचे
– शनिवार की रात एसपी के निरीक्षण से पुलिस महकमे में मची खलबली
परवेज़ अख्तर/सिवान:
एसपी नवीन चंद्र झा ने शनिवार की रात जिले के विभिन्न थानों का औचक औचक निरीक्षण
किया। इस दौरान ड्यूटी से गायब तीन सब इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के क्रम में शनिवार की देर रात पुलिस अधीक्षक सबसे पहले पचरुखी थाना पहुंचे जहां पर इंस्पेक्टर बीके उपाध्याय ड्यूटी से गायब थे। इसके बाद वे दरौंदा थाने पहुंचे वहां भी सब इंस्पेक्टर शिवेंद्र पासवान डियूटी पे नहीं पाए गए। तत्पश्चात एसपी महाराजगंज थाने पहुंचकर मुंशी सुरेश प्रसाद सिंह को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया एसपी करीब दो बजे रात में महाराजगंज थाने के पटेढा पहुंचकर पेट्रोल पंप पर मालिक से हुई लूट की घटना की जानकारी ली।साथ ही लुटेरों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आदेश महाराजगंज थानाध्यक्ष को दिया। इसके बाद वे गोरेयाकोठी होकर करीब 4 बजे मुख्यालय पहुंचे। एसपी ने ड्यूटी से गायब तीनों सब इंस्पेक्टर को तत्काल सस्पेंड का फरमान जारी कर दिया । एसपी के निरीक्षण व कार्रवाई से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।




Recent Comments