
छपरा/अमनौर। अमनौर विधानसभा चुनाव की तैयारियों से संबंधित विभिन्न मतदान केंद्रों का जेनरल ऑब्जर्वर कर्नल केजेएम पठानिया ने जायजा लिया. मंगलवार को 120अमनौर विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जेनरल ऑब्जर्वर कर्नल केजेएम पठानिया हरिजी उच्च विधालय ,अपहर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंच बीएलओ से पुछताछ किया. मतदान केंद्रों पर रैंप, बिजली, पानी, शौचालय व सेड की व्यवस्था संबंधित जानकारी लिया. वहीं मतदाताओं की संख्या से संबंधित जानकारी लिया. जेनरल ऑब्जर्वर ने मौके पर बीएलओ को मतदान केंद्रों पर पूर्ण व्यवस्था से संबंधित कई दिशानिर्देश दिया. मतदान केंद्रों का मुआयना करने के बाद वे प्रखंड मुख्यालय पहुंच बीडीओ व अन्य पदाधिकारियों से भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए कई दिशानिर्देश दिये. मौके पर मुख्य रूप से अमनौर बीडीओ विभु विवेक, बीईओ विश्वनाथ मिश्र ,मनरेगा पीओ बिनोद कुमार, बीआरपी अनंत देव हरिवंशी सहित अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.




Recent Comments