मढ़ौरा/सारण। थाना क्षेत्र के बहुआरापट्टी ननफर में आपसी विवाद को लेके मारपीट में पति पत्नी और उसका बेटा जख्मी हो गये । मामले में जख्मी बहुआरापट्टी निवासी उमाशंकर राय ने एक प्राथमिकी दर्ज कराया है जिसमें उसी गांव का शिवनाथ राय, प्रेम राय, संतोष राय, मुकेश राय को आरोपित किया है । प्राथमिकी में कहा है कि बीती रात वह अपने दरवाजे पर सोया था तभी सभी आरोपी पहुंच गये और उसे जगाकर गाली गलौज करने लगे । मना करने पर मारपीट शुरु कर दी । जब उसे बचाने उसकी पत्नी और बेटा पहुंचे तो सभी ने उनके साथ भी  आरोपी ने मारपीट की जिससे वे तीनों जख्मी हो गये ।