दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
नौतन प्रखण्ड के अनेक पंचायतों में मक्के में दाना नहीं निकला.
अखिल भारतीय किसान सभा के बिहार राज्य संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव , पश्चिम चम्पारण खेत मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता , भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला सचिव म .हनीफ , किसान सभा के नौतन अंचल सचिव रामा चौधरी , अशर्फी चौधरी की जाँच टीम खड्डा पंचायत के पुरंदर पुर , अहीर टोली , भंगहा , नौतन पूर्वी पंचायत के खाप टोला , बलुआ टोला आदि गांवों में मक्के के ख़ेतों में जाकर देखा , जहाँ बड़े पैमाने पर मक्के के वालो में दाना नहीं उगा है । इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है ।
हम बिहार सरकार से मांग करते हैं कि किसानों को खेती में लागत का दो गुना दर से मुआवजा दिया जाय तथा 40000 हजार रुपये क्विंटल की दर से बीज देने वाले बीज भण्डारों के विक्रेताओँ पर ठगी का मुकदमा चलाकर गिरफ्तार किया जाय एवं उनका लाइसेंस रद्द किया जाय ।