सारण:मांझी में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
#शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने स्वर लहरी बिखेर माहौल को बनाया खुशनुमा

मांझी(सारण):
रामनवमी और छठ पर्व तथा बिहार दिवस को लेकर मंगलवार को मांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में छठ घाटों के सौंदर्यीकरण व सफाई रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस तथा बिहार दिवस समारोह की सफलता पर लोगों ने अपनी अपनी राय रखी।बैठक में सीओ सिद्धनाथ सिंह बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा मुखिया नवरत्न प्रसाद उर्फ संतोष पहलवान विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर ओझा पूर्व जिप सदस्य पंकज सिंह जदयू नेता अख्तर अली कृष्णा पहलवान पिंटू ओझा समसाद अली नवी हसन हसनुद्दीन खान आदि शामिल थे।अध्यक्षता थानाध्यक्ष अनुज कुमार पाण्डेय ने की।
शांति समिति की बैठक में सदस्यों ने स्वर लहरी बिखेरी।तथा शेरो शायरी से माहौल को खुशनुमा बना दिया।सीओ सिद्धनाथ सिंह बीडीओ मिथिलेश बिहारी वर्मा पत्रकार मनोज कुमार सिंह पिंटू ओझा आदि ने गीत गया।




Recent Comments