
*केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का तरैया में हुआ स्वागत*
तरैया(सारण):04.10.2018।
केंद्रीय कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति ईरानी का गुरुवार को तरैया बाजार पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया।वह पटना से सीवान युवा मोर्चा के सम्मेलन में भाग लेने जा रही थी।उनके साथ युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन व विधान पार्षद संजय मयूख भी मौजूद थे।सभी का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ता बाजार स्थित तरैया-अमनौर मुख्य सड़क पर घंटो से खड़े होकर केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए खड़े थे।जैसे ही केंद्रीय मंत्री की गाड़ी पहुँची पूर्व विधायक सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने उनका भव्य स्वागत किया।उक्त मौके पर मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह, योगेन्द्र सिंह कुशवाहा ,विजय सिंह ,सरपंच उपेन्द्र सिंह, बिरबली सिंह, रामबहादुर राम ,धर्म सिंह, गुड्डू सिंह कुशवाहा ,बच्चा सिंह,भाजपा नेता संजय कुमार सिंह व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments