पत्रकार को मातृ शोक
एकमा/मांझी। मांझी के पत्रकार बीरेश सिंह की माता बिरज कुँअर 85 वर्ष का रविवार को निधन हो गया। वह पिछले एक माह से बीमार चल रही थी। देर शाम को सरयु नदी के किनारे ड्यूमाइगढ़ घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। शव यात्रा में परिजनों व ग्रामीणों के अलावा पत्रकार राकेश कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह संजीव शर्मा राहुल कुमार सिंह बी के भारतीय सरपंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष भरत सिंह जदयू नेता सुनील सिंह विजय सिंह अर्जुन यादव समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। मुखाग्नि छोटे पुत्र अजय सिंह ने दिया।




Recent Comments