बाल विवाह की रोकथाम के लिए एक सगोष्टी श्री ॐ बन्ना टाइगर फ़ोर्स
भैरु सिंह राजपुरोहित
बीकानेर 23 अप्रैल। सामाजिक सरोकार में अग्रणी संगठन श्रीॐ बन्ना टाईगर फोर्स की ओर से रानी बाजार गौड़ सभा भवन में अक्षय तृतीय और पीपल पूर्णिमा पर होने वाले बालविवाह की रोकथाम को लेकर सगोश्ठी का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रदेश प्रमुख डॉ मीना आसोपा ने कहा बाल विवाह से भी लिंगानुपात में असमानता बढ़ती है तथा बेटिया भी अशिक्षित रह जाती है, बालविवाह एक बड़ी समाजिक बुराई है और हम सब को मिलकर जाग्रति अभियान चलाना होगा और समाज में जागृति लाकर इसकी रोकथाम करनी होगी।
श्री नारी उत्थान सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गौड़ ने कहा की बालविवाह और दहेज़ प्रथा,कन्याभूर्ण हत्या जैसी कुरीतियो को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करना होगा,इसको लेकर स्कूल,कॉलेज,और कच्ची बस्ती झुगी झोपड़ियो में नुक्कड़ नाटक के द्वारा जन जाग्रति अभियान 30 अप्रैल तक जारी रहेगा।
संगठन के पश्चिम अध्यक्ष युवा समाजिक कार्यक्रता प्रहलाद जोशी ने बताया की ॐ बन्ना टाइगर फ़ोर्स की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ साथ बालविवाह को दूर करना तथा बेटियो की सुरक्षा करने जैसे अभियान चलाए जायेगे, बेटिया शिक्षित होने से परिवार शिक्षित होगा।
इस अवसर पर निर्मला खत्री ने कहा की बाल विवाह समाज की एक कुरीति है और इस कुरीति का इलाज करना होगा तभी सुन्दर स्वस्थ समाज की परिकल्पना पूर्ण हो सकती हैं,दातेन्दर कौर, राजकुमार व्यास,कामिनी भोजक,सायर सिंह,भानु प्रताप सिंह,मनोज सुंथार सहित लोग ने बालविवाह रोकथाम के लिए अपने विचार रखे और एक टीम का गठन कर इस कुरीति के खिलाफ जन जागृति अभियान का आगाज़ किया गया ।
सगोष्टी के समापन पर सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सब का अभिनन्दन प्रह्लाद जोशी ने किया और आभार प्रकट किया ।




Recent Comments