बीडीसी की बैठक आज
#परवेज अख्तर/सिवान;
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में बुधवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक होगी। इसको लेकर सभी सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही सभी विभागों के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों को भी सूचित कर दिया गया है। बैठक में विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। यह जानकारी देते हुए बीडीओ मो. अलाउद्दीन अंसारी ने बताया कि बैठक की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस मौके पर अंचलाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे।




Recent Comments