मनरेगा कर्मी को कार्यालय में पिटाई मामले में मुखिया पति पर प्राथमिकी दर्ज
मढ़ौरा(सारण): स्थानीय थाना में प्रखंड के हसनपुरा पंचायत के मुखिया पति सहित अज्ञात पांच-छः लोगों के खिलाफ मनरेगा कर्मी की पिटाई करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है.दर्ज प्राथमिकी के अनुसार स्थानीय प्रखंड के हसनपुरा पंचायत के मुखिया मनोरमा देवी के पति अमित कुमार यादव को नामजद किया गया है , जबकि पांच-छः लोग अज्ञात भी आरोपित है.थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राम बालेश्वर राय ने बताया की मनरेगा कर्मी मनींद्र कुमार वर्मा के दिये आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.आवेदन में मनरेगा कर्मी द्वारा कार्यालय में मारपीट का आरोप लगाया गया है.पुलिस मामले की तहकीकात में लगी है.मुखिया समर्थक वार्ड सदस्य द्बारा दिये आवेदन के ख़बर के संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया की मुखिया समर्थक वार्ड सदस्य द्वारा कोई प्राथमिकी मढौरा थाना में दर्ज नहीं करायी गयी है.




Recent Comments