5 वी बिहार राज्य सबजूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में सारण को मिला चौथा स्थानमशरक((सारण)आरा के रमना मैदान में चल रहे 5 वी बिहार राज्य सबजूनियर बालक हैंडबॉल चैंपियनशिप में सारण ने चौथा स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी पाया अपने पुल के सभी मैच जीत क्वार्टर फाइनल में शेखपुरा को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर पदक के होड़ में शामिल हुई । लेकिन सेमीफाइनल में प्रतियोगिता की उपविजेता टीम पटना से पराजित होना पड़ा, निर्णायक मुकाबला नवादा से हार चौथा स्थान प्राप्त किया । एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र की टीम विजेता हुई। सारण टीम को मुख्य अतिथि के साथ बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा ने चौथे स्थान की ट्रॉफी प्रदान की । प्रतियोगिता में कुल 22 जिला की टीम भाग ली । जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण के खिलाड़ी ने कोच अभिषेक कुमार सिंह, टीम मैनजर राहुल के देखरेख में बेहतर प्रदर्शन किया । सारण टीम के बेहतर प्रदर्शन पर मुख्य संरक्षक विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय , संरक्षक पूर्व प्रत्याशी मांझी जितेन्द्र सिंह , डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव, मुखिया अजीत सिंह , संगम बाबा , कृष्णमोहन सिंह , डॉ हरेन्द्र सिंह, राकेश कुमार सिंह , अरुण बरनवाल , विनीत कुमार , रितेश सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है ।