पुलिस एवं उत्पाद विभाग के टीम ने ट्रक पर लदे 647 कार्टून विदेशी शराब किया जप्त

गोरौल(वैशाली)। गोरौल पुलिस एवं उत्पाद विभाग के टीम  ने संयुक्त रूप से एक ट्रक  पर लदा  5752 लीटर  विदेश शराब को पकड़ने में सफलता पायी है। साथ ही चालक को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि इसे पकड़ने में उत्पाद विभाग के अधिकारी ने अहम भूमिका निभाई नही तो इसे पकड़ना गोरौल पुलिस के लिये संभव नही था। बताया गया है की 647 कार्टून विदेशी शराब लदा ट्रक हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग  के गंजहाट ओभर ब्रिज के निकट से पकड़ी गयी है। उत्पाद विभाग  को गुप्त सुचना मिली की ट्रक संख्या एन एल .01 के.-8488  पर  लदा मेघालय निर्मित भारी मात्रा में  विदेशी  शराब मैकडौल  जा रहा है।उत्पाद विभाग के टीम ने  अपना जाल बिछाया और गोरौल पुलिस को भी सूचना दी। साथ ही थाने के अवर निरीक्षक विकास कुमार के सहयोग से  सड़क पर सघन जांच करना शुरू कर दिया। इसी दौरान मुजफ्फरपुर के तरफ से एक ट्रक आते हुय दिखाई दिया जिसे घेराबंदी कर रोका गया और पुलिस ने  चालक सहित गाड़ी को पकड़ कर थाने लायी। गिरफ्तार चालक  सीकर राजस्थान निवासी सुरेश कुमार  ने बताया की गाड़ी कोपर आसाम से चला है और कहा खाली करना है इसकी जानकारी फिलहाल उसे नही दी गयी  है।