बिजली सप्लाई से लोगों की बढ़ी परेशानी
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : गर्मी बढ़ने के साथ-साथ जिले में बिजली आपूर्ति भी चरमरा गई है। इन दिनों बिजली की लचर आपूर्ति ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप व उमसभरी गर्मी में बिजली की आंख-मिचौनी से लोग व्याकुल हैं। दोपहर में बिजली की लचर आपूर्ति देख लोग जहां रात में नियमित बिजली सप्लाई की उम्मीद लगाने को मजबूर हैं, लेकिन उनकी उम्मीदों पर विभाग ने पानी फेरने का काम शुरू कर दिया है। निर्वाध रूप से बिजली नहीं रहने से इन्वर्टर भी सही से काम नहीं कर रहा है।




Recent Comments