परवेज अख्तर/सीवान

सीवान: शहर के लक्ष्मीपुर में श्रीमाता वैष्णों देवी दर्शन समिति की बैठक हुई. इस मौके पर कई विन्दुओं पर चर्चा की गई। इस साल होने वाली यात्रा पर भी चर्चा की गई. निर्णय लिया गया कि इस साल सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में यात्रा शुरु होगी. इसमें पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा श्रद्वालुओं को यात्रा में शामिल कराने का निर्णय लिया गया.साथ ही यह निर्णय लिया गया कि यात्रा में जो श्रद्वालु शामिल होना चाहेंगे उनके मार्च माह में पहचान पत्र की छाया प्रति व पासपोर्ट साइज फोटो व यात्रा किराया जमा करना होगा.ताकि उनका टिकट कराया जा सकेगा.बैठक में समिति के रजिस्ट्रेशन कराने पर भी चर्चा की गई.समिति के संयोजक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि पिछले श्रीमाता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जम्मू कटरा जाने वाली जत्था में 62 श्रद्वालु शामिल थे. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी.इस समिति के तत्वावधान में वर्ष 2014 से प्रत्येक साल यात्रा कराई जाती है.इसके अलावा भी अन्य धार्मिक स्थानों पर भी यात्रा कराई जाती है. अध्यक्ष डॉ. केपी सिंह ने कहा कि इस समिति का उद्वेश्य श्रद्वालुओं को धार्मिक स्थान का भ्रमण व दर्शन कराना है.ऐसे श्रद्वालु इसमें शामिल होते है जो कई साल से श्रीमाता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए जाना चाहते है.लेकिन वे किसी कारण से नहीं जा पाते है.वे भी इस यात्रा में शामिल होते है. समिति के मार्गदर्शक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि इस साल यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्वालुओं के लिए नियमावली जारी की जाएगी.उस नियमावली के बारे में श्रद्वालुओं को जानकारी देकर उनकी सहमति ली जाएगी. इसके पहले भंडारा का अायोजन किया गया। इसमें खिचड़ी महाप्रसाद का ग्रहण लोगों ने किया. बैठक में यात्रा प्रभारी अभिषेक कुमार सोलंकी, शम्भूनाथ सिंह, प्रेम कुमार सिंह, अभिषेक आर्यन, प्रशांत कुमार, मुन्ना कुमार सिंह, महाराणा प्रताप सिंह, विवेक कुमार, कन्हैया सिंह आदि मौजूद थे.