
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के उभवा गांव स्थित तोलिया तालाब में असामाजिक तत्वों द्वारा जहर डाले जाने का मामला प्रकाश में आया है।जहर डाले जाने के कारण लगभग चार लाख की मछलियां मर गयी।इस मामले को लेकर उभवा सरौजा गांव निवासी एवं मत्स्यजीवी सहयोग समिति के प्रखंड अध्यक्ष मालिक सहनी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर सारंगपुर गांव के पिता पुत्र को आरोपित किया है।पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने कहा है कि उस तालाब में लगभग चार लाख की मछलियां थी जिसे दुश्मनी की वजह से सारंगपुर गांव के पिता पुत्र द्वारा जहर देकर मार दिया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की छानबीन की।उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है।




Recent Comments