मढ़ौरा नपं मे विकास कार्यों की गतिविधियां हुई शुरू : रूडी
▶सांसद ने नगर के दूरगामी परिणाम वाले विकास योजनाओं का प्रस्ताव व डीपीआर शीघ्र बना पुनः बैठक आहूत करने का अधिकरियों को दिया निर्देश

मढ़ौरा (सारण) : गुरुवार को स्थानीय नगर पंचायत के सभागार मे सांसद राजीव प्रताप रूडी ने नगर पार्षदों के साथ विकास योजनाओं के समीक्षा बैठक मे शरीक हुये.सांसद श्री ने रूडी बैठक मे नगर मे पूर्व से संचालित योजनाओं की जानकारी ली.फिर कार्यपालक पदाधिकरी को नगर के विकास से सम्बंधित विस्तृत कार्ययोजनओ का प्रस्ताव और डीपीआर बना कर पुनः बैठक आहूत करने का निर्देश दिया.सड़क बिजली पानी टाउनशिप हॉल , चिल्ड्रेन पार्क आदि को मुख्य रूप से शामिल करने की बात कहीं ।

वहीं सांसद ने नगर प्रशासन के अधिकारियों को नगर के अपने आंतरिक संसाधन से कोष विस्तार करने का भी सलाह दिया.समीक्षा बैठक मे योजनाओं मे धांधली से लेकर धन कि कमी की भी समस्यां को पार्षदों उठाया गया.जिसपर सांसद ने कहा की मढ़ौरा पहले से ही देश के औधोगिक नगरी से लेकर कई मायनों मे प्रदेश और देश स्तर पर गौरवशाली अतीत को संजोये हुये है .इसके विकास के लिये धन की कमी नहीं होने दी जायेगी.दूरगामी परिणाम देने वाली योजनाओं की विस्तृत रूप रेखा का प्रस्ताव तैयार करानें का निर्देश मौके पर उपस्थित कार्यपालक पदाधिकरी जमालुद्दीन अन्सारी को देते हुये शीघ्र डीपीआर बनवाने का भी सुझाव दिया.साथ अगली बैठक मे सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति भी सुनिश्चत करने को कहा । सांसद श्री रूडी सभी पार्षदों का एक-एक कर परिचय लिया और उनकी समस्याएं भी सुनी.नगर पार्षद मनोज सिंह ने धन की कमी से नगर के सड़कों का अधूरा पीसीसी निर्माण का मुद्दा उठाया. अपने क्षेत्र की समस्यां को सामने रखने वालों पार्षदो मे श्रीमती शालू सिंह , रंजीत सिंह ,मीरा देवी राखी कुमारी सहित अन्य भी शामिल थे.

बैठक मे एसडीओ विनोद कुमार तिवारी , एसडीपीओ धीरेन्द्र कुमार साह , बिजली एसडीओ देवेंद्र कुमार राम , कार्यपालक पदाधिकरी जमाल अख्तर अन्सारी , मुख्य पार्षद ललन राय ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सद्स्य राकेश कुमार सिंह , भाजपा के शम्भू प्रसाद सिंह , भानु प्रताप सिंह , पप्पू सिंह , ललन जयसवाल , बलिराम तिवारी ,मन्तोश सिंह , पार्षद प्रतिनिधि सुदीस राय , विष्णु गुप्ता ,रोहित भरद्वाज , युवराज भास्कर सहित दर्जनो नगर पार्षद भी थे.
——————————————————
योजनाओं मे राशि लूट की शिकायत
मढ़ौरा : महिला पार्षद ने नगर की योजनओं मे लूट खसोट के शिकायत संबंधित ज्ञापन स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी को सौंपी.वार्ड संख्य 08 के पार्षद शालू सिंह ने सांसद रूडी को दिये ज्ञापन मे पिछले दो वर्षों से नगर की विभिन्न योजनाओं मे घटिया सामग्री के उपयोग से लेकर राशि के बंदरबांट की शिकायत की.विशेष कर नल-जल योजना , एलइडी लाइट , साफ सफाई मे नगर प्रशासन द्वारा कार्यों के नाम पर राशि की बंदरबांट की और ध्यान आकृष्ट की.सांसद रूडी ने पार्षद शालू से के आवेदन को जांच के लिये रख लिया.




Recent Comments