बाईक से छठ का प्रसाद देने जा रहे दोनों भाई ट्रैक्टर के चपेट में आए, एक की मौत मौके पर ही तो दुसरा पीएमसीएच में जूझ रहा है मौत से

अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर – सोनहो मुख्य मार्ग एसएच 73 ढोरलाही नारापर के पास एक ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाईक सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई वहीं दूसरा व मृतक का सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक दरियापुर थाना क्षेत्र के पुरंई तुला ब्रह्म निवासी बालेश्वर सिंह का 19 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बताया जाता है. स्थानीय लोगों ने उक्त ट्रैक्टर व उसपे सवार दो लोगों को अपने कब्जे में ले लिया. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने उक्त सड़क मार्ग को जाम कर दिया. जिसकी सूचना मिलने पर अमनौर पुलिस सहित बीडीओ विभु विवेक, सीओ सुशील कुमार व मढौरा इंस्पेक्टर एसएस सिंह मौके पर पहुंच गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे. मगर घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक प्रिंस कुमार अपने बड़े भाई के साथ बाईक से अपनी बहनों के पास छठ पूजा का प्रसाद लेकर जा रहा था. मालूम हो कि उसकी एक बहन विभा देवी मढौरा थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर तथा दुसरी बहन प्रतिमा देवी तरैया थाना क्षेत्र के टीकमपुर ससुराल है जो वहां छठ पूजा का प्रसाद लेकर बाईक से जा रहा था. जहां खरिदांहा कोल्ड स्टोरेज से आलु लोड कर एक ट्रैक्टर मकसूदपुर जा रहा था जो तीन मुहानी एसएच 73 ढोरलाही नारापर के पास मुख्य सड़क पर आया वहीं सोनहो की तरफ से आ रहे बाईक आ रही थी जो ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और दोनों भाई बाईक से नीचे गिर गए जहां प्रिंस का सर ट्रैक्टर के नीचे आ गया और उसकी दर्दनाक मौत वहीं पर हो गयी जबकि उसका दुसरा भाई राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों ने उपचार हेतु अमनौर पीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर मौत की घटना के बाद लोग आक्रोशित हो गये और बीच सड़क पर शव को रखकर यातायात को घंटों जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के वृद्ध पिता व माया देवी व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे जहां शव को देखते ही चीख पुकार के साथ रोने लगे. जिसे देख अन्य लोगों की आंखे नम हो गईं. मालूम हो कि प्रिंस पटना में रहकर पढाई करता था उसने एनडीए की परीक्षा में उत्तीर्ण हुआ था. तथा उसका बड़ा भाई भी दिल्ली में किसी नीजि कम्पनी में काम करता था. दोनों भाई छठ पूजा को लेकर घर आये हुए थे.




Recent Comments