मदनपुर के सीआपीएफ जवान की छतीसगढ़ मे जहरीला मच्छर के काटने से मौत
ロ सीआरपीएफ जवानों की सलामी के बीच हुआ दाह संस्कार

डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के मदनपुर निवासी स्व अशोक सिंह के द्वितीय पुत्र सीआरपीएफ के जवान रत्नेश कुमार सिंह की मौत जहरीले मच्छर के काटने से हो गयी ।
23 बर्षिय रत्नेश छतीसगढ़ के दंतेवाड़ा मे पोस्टेड थे ।
ड्यूटी के क्रम मे ही उनको एक जहरीले मच्छर ने काट लिया जिसके बाद वे बीमार हो गए । बुखार हो गया जो छुट नही रहा था । इलाज के लिए उन्हे दंतेवाड़ा से बिलासपुर लाया गया लेकिन वहाँ भी स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हे रायपुर रेफर कर दिया जहाँ इलाज के क्रम मे ही उनकी मृत्यु हो गयी ।
रायपुर से सीआरपीएफ बटालियन के जवानों द्वारा उनका शव बुधवार की शाम मदनपुर लाया गया । शव पहुँचते ही पुरे गाँव मे कोहराम मच गया परिजनों मे मातम पसर गया । सबों का रो रो कर बुरा हाल है ।
वृहस्पतवार की सुबह डोरीगंज रहरिया घाट के पास सीआरपीएफ बटालियन के जवानों की सलामी के बाद उनके बड़े भाई डब्लू सिंह द्वारा मुखाग्नि देकर अन्तिम संस्कार किया गया ।
रत्नेश स्व अशोक सिंह के तीन पुत्रों मे द्वितीय पुत्र था ।
अभी उनकी शादी नही हुई थी । उनके बड़े भाई की शादी फरवरी महिने मे होने वाली थी ।
स्थानीय लोगों ने बताया रत्नेश बहुत ही मिलनसार एवं होनहार लड़का था ।