पचरौर पंचायत में बीडीओ ने लगाया चौपाल, शौचायल निर्माण के लिये लोगो को किया जागरूक
तरैया(सारण) 22.09.2018:
प्रखंड के पचरौर पंचायत के वार्ड नं सात नोनिया टोली बस्ती में बीडीओ राकेश कुमार व पंचायत सचिव ललन कुमार सिंह के नेतृत्व में शौचालय निर्माण के लिए चौपाल लगाया गया।जिसमें बीडीओ संक्रामक बीमारी से बचाव के लिये अपने अपने घर मे शौचायल निर्माण कर शौचालय के उपयोग करने के लिये ग्रामीणों से अपील किया। तथा स्वछता अभियान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया।जिस पर ग्रामीण काफी उत्साहित थे।ग्रामीणों से जब बीडीओ ने कहा कि शौचालय बनवाये सरकार 12000 रुपये प्रोत्साहन राशि देगी तो ग्रामीण खुश होकर शौचालय बनवाने के लिए तैयार हो गये।उक्त मौके पर आवास सहायक मृत्युंजय कुमार,वार्ड सदस्य व अन्य ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments