
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में शनिवार की दोपहर आगलगी की घटना में लाखों रूपए की क्षति हुई है।पहले अग्निकांड में बेग छपरा गांव में दोपहर में बिजली के शार्ट सर्किट से महादलित परिवार के चार घरो में लगी आग की लपेट में तीन मुर्गी फार्म भी आ गये। आग की विकराल रूप ने तीनों घरों समेत मुर्गी फार्म को जलाकर राख कर दिया। अग्निकांड महादलित पीड़ित की पहचान बेगछपरा गांव निवासी स्व जुलाब नट के चार पुत्र ददन नट, सूरज नट, रोहित नट, मुकेश नट के रूप में हुई। अग्निकांड में चपेट में आए मुर्गी फार्म संचालक की पहचान टिंकू सिंह पिता गणेश सिंह, विरेन्द्र सिंह पिता स्व जगरनाथ सिंह के रूप में हुई। गांव वालों ने बताया कि बिजली के शार्ट सर्किट से महादलित परिवार के घरों में लगी दोपहर का समय होने से सभी घरों में ही सो रहे थे तब तक देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के तीन विशालकाय मुर्गी फार्म को अपने चपेट में ले लिया और जब तक गांव वाले दौड़ते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया। आग से महादलित परिवार समेत मुर्गी फार्म जलकर राख हो गई जिससे लाखों रूपये क्षति हुई है। दूसरे अग्निकांड में नवादा पंचायत के पिलखी मस्जिद के पास आग लगने से तीन करकट फूस के घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड पीड़ित की पहचान चांद मोहम्मद पिता अलहम साई,अलहम साई पिता स्व ईदा साई,सलिम साई पिता स्व दारोगा साई के रूप में हुई। मामले में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है पर गांव वाले बताते हैं कि बगल में रात में शादी था सभी दिन में गहरी नींद में सोये हुएं थें कि आग लग गई। जिसमें सभी के फूसनुमा मकान में सबकुछ जलकर राख हो गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ ललित कुमार सिंह ने जायजा लिया और अग्निकांड पीड़ित को सरकारी मुवाअजा देने का आश्वासन दिया।




Recent Comments