बनियापुर(सारण)।कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बनियापुर के सरमी गांव के एक मुहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।पुलिस मुहल्ले की सभी मुख्य व लिंक सड़को से आवाजाही पर भी रोक लगा दी है।गांव से पैदल निकलने वालों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।वहीं मुख्य सड़क से किसी को भी गुजरने से मना कर दिया गया है।पॉजिटिव रिजल्ट के बाद गांव में लोग काफी सहमे दिख रहे है।बताया जाता है कि बनियापुर में दो नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से एक बार फिर लोगो मे डर का माहौल है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए सभी लोगो को कोरोना की जारी गाइड लाइन का पालन करना चाहिए।मास्क का अनिवार्यता से पालन करना चाहिए।वहीं दो गज की दूरी बनाएं।चिकित्सा प्रभारी ने गाइडलाइन के अनुरूप सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की है।