बजबजाती नालियों की सफाई शुरू, परेशान दुकानदारों को मिला राहत

मढ़ौरा (सारण) : स्थानीय नगर के वार्ड संख्या 14 के सोनारपट्टी में बजबजाती नालियों से परेशान दुकानदारों को नाली सफाई शुरू होने से प्रसन्नता हुई है। विगत दस दिनों से उबलाती गंदगी से परेशान दुकानदारों ने प्रशासन से सफाई की गुहार लगया था. स्थानीय दुकानदारों ने कार्यपालक पदाधिकारी को प्रथम बार 23 मई को पत्र लिख नाले की सफाई करने की मांग किया था , लेकिन एक सप्ताह तक सफाई नहीं होता देख दुकानदारों ने दुबारा कार्यपालक पदाधिकारी से शिकायत कर त्राहिमाम संदेश पहुंचाया तब जाकर प्रशासन ने सफाई कर्मियों को नाले की सफाई के काम मे लगाया. मालूम हो की वार्ड संख्या 14 में मेन रोड से सटे पूरब नाली है , जो सफाई एजेंसी द्वारा डेढ़ माह से नगर का सफ़ाई कार्य बंद कर देने के वजह से महीनों से गंदी पानी बाहर फैला हुआ था. जिससे दुकानों में दुकानदार तो किसी तरह चले जाते है , लेकिन ग्राहक गंदी पानी को फांद दुकान में जाना मुनासिब नहीं समझते थे. परेशान दुकानदारों ने नगर के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर दस दिनों से कार्यालय का चक्कर लगा महीनों से बंद पड़ी सफाई को चालू कराने की मांग की थी.