बच्चों को बिमारियों से बचाने के लिए टीका लगाना बेहद जरूरी: डीआईओ
• सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान की तृतीय चक्र का हुआ शुभारंभ
• जिले के 10 प्रखंडों में हुई अभियान की शुरूआत
• 1689 बच्चे 215 गर्भवती महिलाओं को लगेगा टीका
गोपालगंज/ 3 फरवरी। जिले के कुचायकोट प्रखंड के बलवान रायमल मुसहरटोला में सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 अभियान तीसरे चरण की शुरूआत हुई। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शक्ति कुमार सिंह ने बच्चों को दवा पीलाकर व फीता काटकर अभियान की शुरूआत की। इस मौके पर उन्होने कहा कि बिमारियों के खिलाफ संपूर्ण टीकाकरण सुरक्षा कवच है। बच्चों को बिमारियों से बचाने के लिए टीका लगाना बेहद जरूरी है। संपूर्ण टीकाकरण से ही स्वस्थ बचपन की शुरूआत होगी। बच्चें स्वस्थ रहेंगे तभी बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। बच्चें ही देश के भविष्य है। उन्होने कहा कि यह अभियान विशेष रूप से वैसे बच्चों और गर्भवती माताओं के लिए है, जिनका नियमित टीकाकरण पूर्ण नहीं हुआ हैं या फिर एक भी टीका नहीं लगा है। जिले में 1689 बच्चे व 215 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जायेगा। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राम लखन चौधरी, यूनिसेफ के एसएमसी रूबी कुमारी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ विजय साहू, यूएनडीपी के भीसीसीएम नीरज गुप्ता, बीएचएम अजीत कुमार,बीएमसी मुकेश कुमार, अनिता कुमारी, अवनिश कुमार, सुबोध कुमार मौजूद थे।
जिले में 223 स्थलों पर होगा टीकाकरण:
यूनिसेफ के एसएमसी रूबी कुमारी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 2.0 का दूसरा चरण जिले के दस प्रखंडों में चलाया जाएगा। इसके लिए इन प्रखंडों में कुल 223 स्थलों का चयन किया गया है। जहां पर अभियान चलाकर महिलाओं व बच्चों प्रतिरक्षित किया जायेगा।
इन प्रखंडों में शुरू हुआ अभियान:
एसएमसी रूबी कुमारी ने बताया कि जिले के छह ऐसे प्रखंडों को चिन्हित किया गया है जहां पर टीकाकरण का लक्ष्य 80 प्रतिशत से कम है। जिसमें बैकुंठपुर, बरौली, भोरे, विजयीपुर, गोपालगंज सदर, गोपालगंज शहरी, कुचायकोट, पंचदेवरी, सिधवलिया तथा उचकागांव शामिल है। जहां पर सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरूआत की गयी है।
टीकाकरण के पश्चात क्या करें:
• टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक टीकाकरण स्थल पर बैठे।
• एएनएम द्वारा दिये गए टीका व किस बीमारी से बचाव हेतु लगाया गया है उसकी जानकारी प्राप्त करें।
• अपने बच्चे की अगले टीकाकरण की जानकारी भी अवश्य लें।
• टीकाकरण के बाद बच्चे को दर्द बुखार या अन्य लक्षण है तो तुरंत अपने क्षेत्र के आशा व एएनएम से संपर्क करें।
• टीकाकरण कार्ड हमेशा संभालकर रखें। ये आपकी बच्चे के स्वास्थ्य संबंधित जानकारी के लिए जरूरी है।




Recent Comments