बच्चों के बीच मनाया गया यीशु मसीह का जन्मदिन
सारण : इनरव्हील क्लब ऑफ सारण के अध्यक्ष अनु जयसवाल तथा सचिव अनीता राज के अध्यक्षता मे शहर के करीम चौक आर्य नगर साधु लाल स्कूल के समीप स्थित इम्मानुएल मिशन स्कूल परिसर में यीशु मसीह का जन्मदिन केक काटकर बच्चों के बीच मनाया गया एवं सभी बच्चो को बिस्कुट , चाकलेट और मिठाई बाटा गया । जहां बच्चों ने संता क्लॉज की टोपी पहन खुशी जाहिर की वहीँ, इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक द्वारा गीत संगीत का आयोजन किया गया। जहां कई बच्चों ने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति दी , जबकि इस अवसर पर क्लब कि सदस्य तनु जयसवाल ,गुड़्डि जायसवाल, कामनी जयसवाल ,सुषमा गुप्ता ममता अग्रवाल, रीना गुप्ता एवं विद्यालय के डायरेक्टर ओ पी मशी कालीका प्रसाद अदित्य कुमार बेबी, नरेन्द्र मशी सहित सभी बच्चे मौजूद थे।