दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

नरकटियागंज : जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 पर सुपर फास्ट सप्त क्रांति एक्सप्रेस 12558 जो दिल्ली से मुजफ्फरपुर जाती है के खुल जाने पर चढ़ने के प्रयास में एक यात्री गिर पड़ा और लुढ़क कर और नीचे आ गया। इस घटना में यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंदेश्वर मिश्र लगभग 68 वर्ष, नरकटियागंज प्रखंड के मठिया गांव निवासी के रूप में हुई है। राजकीय रेल पुलिस नरकटियागंज शव को कब्जे में लेकर, परिजनों को सूचित कर दिया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज रही है।