मशरक में फाइलेरिया उन्मूलन में आशा एवं आंगनबाडी सेविका करेंगी सहयोग

बैठक में दी गयी जानकारी 7 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की होगी शुरुआत

मशरख (सारण) :
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले में 7 अगस्त से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम की शुरूआत होंगी। जिसके लिए मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक ट्रेनिंग क्रार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रभारी अनंतनारायण कश्यप, बीएचएम प्रवेज रजा, केटीएस नेसाब आलम,बीसीएम लवकुश समेत प्रखंड के सभी आशा , फैसिलेटटर उपस्थित रहें ।
उनकों प्रभारी अनंतनारायण कश्यप ने कहाँ कि आशा एवं आंगनवाड़ियां अपने क्षेत्र में लक्षित समूह को दवा खिलाने के लिए सामुदायिक जागरूकता का भी सहारा लेंगी। अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया के विषय में जागरूक करने के लिए आशा, आंगनवाड़ी अपने आस-पास की महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।

सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए बीएचएम प्रवेज रजा ने बताया कि इस अभियान में डीईसी एवं एलबेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एलबेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी। एलबेंडाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है। डीईसी की गोली खाली पेट नहीं खाना है। अभियान में आशा एवं आंगनवाड़ी घर-घर जाकर लक्षित लोगों को दवा खिलायेंगी।
यह होंगे लक्षित समूह
हर व्यक्ति को इन दवाओं का सेवन करना है। केवल गर्भवती महिलाओं, दो साल से कम उम्र के बच्चों एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को यह दवा सेवन नहीं करना है
दो साल से पाँच साल तक के बच्चे भी फाइलेरिया दवाओं का सेवन कर सकते हैं
स्वास्थ्य कर्मी की निगरानी में ही दवा का सेवन करना है