राजस्थान कुमावत युवाशक्ति मंडल ने ली दिव्यांग बच्चों के बारे में जानकारी
सुजीत चौहान
अजमेर 6 अप्रैल। राजस्थान कुमावत युवाशक्ति मंडल रुपनगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा मीनू स्कूल चाचियावास अजमेर में दिव्यांग बच्चों के शिक्षण परिशिक्षण पुनर्वास की जानकारी ली गयी।
विशेष शिक्षक ईश्वर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को साथ में पढ़ाने से सामाजिक विकास अच्छा होता है तथा व्यवहारगत समस्या में कमी आती है भाषा विकास अच्छा होकर वाणी दोष में कमी होती है दिव्यांग बच्चों को विशेष शिक्षण द्वारा खेल गतिविधियों में आगे बढ़ाया गया रोलर स्केटिंग ,बूची ,मैराथन, फुटबाल आदि खेल में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते हैं ! श्रीमान तरुण शर्मा निदेशक में सामुदायिक आधारित कार्यक्रम के बारे में बताया कि जो बच्चे स्कूल नहीं आ सकते उनके घर पर पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षक द्वारा शिक्षण परीक्षण करवाया जाता है अजमेर जिला अध्यक्ष कैलाशचंद कुमावत,प्रदेश प्रवक्ता शिवदयालजी डाबोलिया, जिला मीडिया प्रभारी सूरजजी कुमावत,विशिष्ट सदस्य गोवर्धन कुमावत समाजसेवी ओमप्रकाश कुमावत आदि उपस्थित थे!
संस्था कार्यों की बड़ी प्रशंसा की और दिव्यांग बच्चों के कार्यों को उत्कृष्ट बताया अवश्य में रूपनगढ़ क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों के साथ कार्य करने प्रस्ताव मंडल में रखने के लिए बताया गया राजस्थान महिला कल्याण मंडल चाचियावास अजमेर संस्था के कार्यकर्ता देवकरण कुमावत द्वारा राजस्थान युवाशक्ति मंडल रूपनगढ़ का आभार व्यक्त कर दिव्यांग बच्चों से जुड़ा स्पंदन समाचार पत्रिका सप्रेम भेंट की गई।




Recent Comments