एकमा/रसूलपुर/सारण। मांझी प्रखंड क्षेत्र के नचाप गांव स्थित खेल के मैदान में नचाप प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मांझी पश्चिम भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व युवा नेता विभूति नारायण तिवारी के द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
पहले दिन का मुकाबला देकुली बनाम नचाप के टीमों के बीच हुआ। जिसमें देकुली की टीम ने नचाप टीम को पराजित किया। मुकाबले में अंपायर की भूमिका में संतोष सिंह व नीरज तिवारी रहे।
इस अवसर पर टूर्नामेंट के आयोजक रजनीश सिंह, कुश सिंह, पंकज सिंह, संजय सिंह, विनय कुमार सिंह विक्की सहित अन्य लोग मौजूद थे।