प्रभावित क्षेत्रों का पदाधिकारियों ने किया दौरा
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
महाराजगंज (सिवान) : प्रखंड के चकमुहमम्दा गांव में बुधवार की रात्रि नहर का बांध टुटने से दर्जनों घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी होने लगी। सूचना मिलते ही बीडीओ नंद किशोर साह, प्रखंड प्रमुख गुलशन खातून ने गांव पहुंच गंडक विभाग के अधिकारियों से बात कर तुरंत बांध की मरम्मत कराए। प्रखंड प्रमुख ने अनुमंडल प्रशासन से कहा कि दर्जनों घरों में पानी घुसने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रशासन इनको आर्थिक सहायता प्रदान करें। बीडीओ ने आश्वस्त किया कि जो भी सरकार के तरफ से सहायता मिलती है वह मिलेगी।




Recent Comments