
संजय विजित्वर(हाजीपुर)- ।ऑल इंडिया कलवार कलाल कलार एसोसिएशन ने बिहार प्रदेश प्रवक्ता के पद पर भाजपा के बाणिज्य प्रकोष्ठ के वैशाली जिला अध्यक्ष सतीश कुमार जायसवाल को मनोनीत किया है। ,इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कमलेश जी कलवार, प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ,प्रदेश प्रभारी मा.जय कृष्ण भगत , महासचिव डॉ राजेश जयसवाल , प्रदेश महिला अध्यक्ष बहन श्रीमती इंदिरा गुप्ता जी, प्रदेश महिला सचिव बहन श्रीमती सुप्रिया भगत , प्रदेश युवा अध्यक्ष माननीय अमित भगत , मीडिया प्रभारी माननीय अमर भारती एवं माननीय रोशन राज एवं आईका एसोसिएशन के देश एवं प्रदेश के सभी जिला के संयोजक एवं सभी पदाधिकारी गण के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने मुझे प्रवक्ता का दायित्व दिया, आश्वस्त करता हूं कि आप के विश्वास पर मैं सदा खरा उतरूंगा और अंतिम सांस तक अपने दायित्व का अच्छे ढंग से निर्वहन करुंगा ।बतलाते चलें कि सतीश कुमार जायसवाल को पिछले दिनों वैशाली जिला के भाजपा के बाणिज्य प्रकोष्ठ का भी अध्यक्ष मनोनीत किया गया था।




Recent Comments